हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम स्थगित

हरिद्वार l जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या- 167/XII (1)/22-86 (16) / 2019 – TC दिनांक 24 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की गई थी।

उल्लेखनीय है कि शहरी विकास अनुभाग-3 उत्तराखण्ड़ शासन की अधिसूचना संख्या – 166 ( 2 ) / IV (3) / 2022-1 (7न0नि0 ) / 2021 दिनांक 31 मार्च, 2022 के द्वारा जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड़ लक्सर के ग्राम सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत में गठित हो जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत हरिद्वार व क्षेत्र पंचायत लक्सर के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र प्रभावित हो रहे है, जिस कारण जनपद हरिद्वार में पुनः परिसीमन कराये जाने की अपरिहार्यता है।

अतः उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या- 181 (1) /XII(1)/22-86 (16) / 2019 – TC दिनांक 02 अप्रैल, 2022 के क्रम में इस कार्यालय की विज्ञप्ति संख्या – 1832 / पं0-7 / त्रि0पं0नि0 / आरक्षण / 2021-22 दिनांक 26 मार्च, 2022 द्वारा निर्गत जनपद हरिद्वार के ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *