अब दुकानदार शराब की MRP पर किसी भी तरह का कंसेशन रिबेट या डिस्काउंट नहीं दे सकेंगे

 

  दिल्ली -आबकारी विभाग के अनुसार शराब की बिक्री पर छूट के चलते कानून व्यवस्‍था की स्थिति बिगड़ रही है. इसके चलते अब किसी भी तरह का ऑफर या छूट नहीं दी जाएगी. अब दुकानदार शराब की MRP पर किसी भी तरह का कंसेशन रिबेट या डिस्काउंट नहीं दे सकेंगे बता दें कि दिल्ली में पिछले करीब 20 दिनों से छूट का सिलसिला जारी है. इस दौरान शराब के दुकानदारों ने 35 फीसदी तक छूट दी. इसी बीच कुछ दुकानों पर एक के साथ एक बोतल फ्री देने का भी सिलसिला चला. इससे ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी. गौरतलब है कि रविवार को भी दिल्ली के पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, बदरपुर बॉर्डर, शाहदरा, मंडोली सहित ही कई इलाकों के ठेकों पर भारी छूट दी गई. अभी तक दिल्ली में शराब की 580 दुकानों में से 400 दुकानों पर छूट दी जा रही है.

 

 

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने डिस्काउंट देने की इजाजत इसलिए दी थी ताकि ग्राहक को चॉइस मिल सके. साथ ही बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के जरिए सही कीमत तक शराब उपलब्ध हो सके. सरकारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में अब दुकानदार शराब की MRP पर कंसेशन रिबेट या डिस्काउंट नहीं देंगे

 दिल्ली सरकार ने हाल ही में जारी नई आबकारी नीति के तहत ड्राई डे की संख्या भी घटाकर केवल 3 कर दी है. जो पिछले साल तक 21 थी. अब शराब और अफीम की लाइसेंसी दुकानें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिसव और गांधी जयंती के दिन बंद रखी जाएंगी.

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *