प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन्नति कर रहा देश-महंत गोविंद दास

हरिद्वार   – अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के सचिव महंत गोविंद दास महाराज ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। संत महापुरुषों से लेकर गरीब और मध्यम वर्ग सहित सर्व समाज का विकास भाजपा के राज में निरंतर जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत का परचम फहराएगी। बैरागी कैंप स्थित अखाड़े में प्रेस को जारी बयान में महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि देश का समग्र विकास और धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा को जो पार्टी समर्पित हो। प्रत्येक नागरिक को उसे वोट देना चाहिए। समाज हित में किए गए कार्य किसी पार्टी की कार्यकुशलता को दर्शाते हैं। कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में भी सरकार द्वारा देश के हालात पर जिस प्रकार पूरा नियंत्रण किया गया। वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि एक संत के रूप में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की कमान भली भांति अपने हाथों में संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है और बिना किसी भेदभाव के गरीब असहाय से लेकर हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से आज गुंडाराज पूरी तरह खत्म हो चुका है। अपराधी यूपी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। 5 साल में एक भी दंगा उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ है। यही योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता को दोहराएंगे और विरोधी मुंह की खाने को मजबूर होंगे। महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि सत्ता के लालच में कुछ लोग देश की अखंडता को तोड़ने में भी लगे रहते हैं। लेकिन अब समय बदल चुका है। ऐसे लोगों की मानसिकता समाज के समझ में आ रही है। किसी भी कीमत पर देश की एकता और अखंडता को भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि समाज हित और अपने भविष्य को देखते हुए ही अपने मत का सदुपयोग करें।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *