जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन किया गया

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्पादनार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार एवं अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेण्डामाइजेशन के सम्बन्ध में बताया कि प्रथम रेण्डामाईजेंशन के माध्यम से यह निर्धारण हो जाता है कि कौन-कौन सी नम्बर वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें किस-किस विधान सभा क्षेत्र में जायेंगी, इसका निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से हो जाता है तथा विधान सभा क्षेत्रवार उसकी सूची तैयार कर ली जाती है। इसके पश्चात द्वितीय रेण्डामाईजेशन किया जाता है, जिसमें कौन से नम्बर वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें किस पोलिंग स्टेशन पर जायेंगी, का निर्धारण साफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है तथा उसकी भी सूची तैयार कर ली जाती है।
इस मौके पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डामाइजेशन करने के पश्चात विधानसभावार जिलाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का प्रिण्ट आउट निकाला गया, जिनका अवलोकन सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस प्रकार प्रथम रेण्डामाईजेशन में सभी ग्यारह विधान सभा क्षेत्रों के लिये ईवीएम एवं वीवीपैट की सूची तैयार कर ली गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अंशुल सिंह, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चैहान, नगर आयुक्त श्री दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी लक्सर श्री वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी भगवानपुर श्री बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, मुख्य कृषि अधिकारी श्री नरेन्द्र यादव, एडीआईओ(एनआइसी) श्री यशपाल, प्रदेश सचिव बहुजन समाज पार्टी श्री योगेश कुमार, महानगर अध्यक्ष इण्डियन नेशनल कांग्रेस श्री संजय अग्रवाल, सीपीआई(एम) से श्री राजीव गर्ग सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित  थे 

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *