जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मत गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल परिसर पहुंचकर पूरे मत गणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं की मत गणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कहां पर बैरिकेडिंग होनी है, मत गणना स्थल पर किन-किन स्थानों से प्रवेश की व्यवस्था होगी तथा किन-किन स्थानों से निकास की व्यवस्था होगी, गाड़ियों की पार्किंग कहां पर की जायेगी, कहां पर प्रतीक्षालय बनाया जायेगा, मत गणना स्थल पर पण्डाल लगाने की व्यवस्था कहां पर की जायेगी, स्टेश्नरी का वितरण किस स्थान से किया जायेगा, ईवी0एम0 की सुरक्षा-व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, मतगणना स्थल पर खानपान की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जहां-जहां आवश्यकता है, वहां-वहां पर साइनेज लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि किसी को भी अपने गन्तव्य तक पहुंचने में इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि मतगणना स्थल पर कण्ट्रोल रूम की स्थापना की जाये तथा जगह-जगह पर सीसी टीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चैहान, नगर आयुक्त श्री दयानन्द सरस्वती, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, खाद्य पूर्ति अधिकारी श्री के0के0 अग्रवाल, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त सहित प्रशासन तथा पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *