सम्पूर्ण समाधान दिवस पर छाया रहा किसानो की समस्याओ का मुद्दा

हमीरपुर-हमीरपुर जिले की सरीला तहसील मे आज जिलाधिकारी डाॅ० चंद्रभूषण जी की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया , समाधान दिवस मे सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे तथा समाधान दिवस पर सरकारी विभागो ने स्टोल लगाई साथ ही तहसील परिसर मे नारी शक्ति सशक्तिकरण के तहत नव वर्ष के उपलक्ष्य मे महिला हेल्प शिकायत बोक्स जिलाधिकारी द्वारा लगाया गया , सम्पूर्ण समाधान दिवस मे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को वेतवा नदी पर हो रहे बालू के अवैध तरीके से भारी भरकम मशीनो द्वारा नदी की जलधारा को रोककर बालू खनन से अवगत कराया और बताया कि बालू खनन से क्षेत्रीय भूमि जलस्तर घट रहा जिससे किसानो की खेती मे नुकसान हो रहा किसानो ने गलत तरीके से हो रहे बालू खनन को रोकने का आग्रह किया है , समाधान दिवस पर दो दर्जन से अधिक शिकायते आई है , इसके उपरान्त तहसील के सामने मेहर तालाब के किनारे जिलाधिकारी डाॅ० चन्द्रभूषण व पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम व अधिशाषी अधिकारी दीपालि आदि अधिकारियो द्वारा वृक्षारोपण किया गया ,
(जिला संवाददाता – रमेश कुमार की रिपोर्ट )

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *