विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल-(प्रस्तावित) का स्थलीय निरीक्षण किया।

 हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल-(प्रस्तावित) का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवडेल स्कूल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं की मत गणना की क्या व्यवस्था रहेगी, के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने बसों आदि के पार्किंग के सम्बन्ध में चर्चा की तथा बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित मैदान का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईवी0एम0 की सुरक्षा-व्यवस्था, कहां-कहां वैरिकेटिंग होनी है, कहां-कहां सी0सी0 टी0वी0 स्थापित किये जाने हैं, लाइटिंग की क्या व्यवस्था होगी, ट्रैफिक व्यवस्था के लिये पुख्ता योजना बनाने, मतगणना स्थल पर खानपान की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, खाद्य पूर्ति अधिकारी श्री के0के0 अग्रवाल, एआरटीओ श्री मनीष तिवारी, श्री सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार हरिद्वार सुश्री शालिनी मौर्य सहित प्रशासन तथा पुलिस के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *