देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 153 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव

देहरादून समाचार- कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निरन्तर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नेे कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए प्रभावी सर्विलांस एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी एस.ओ.पी में वर्णित प्राविधानों का अनिवार्यतः पालन करवाया जाए तथा मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम में वर्णित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों, मण्डियों, होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन तथा मास्क का उपयोग करवाने के साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश नगर मजिस्टेªट एवं समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रति सतर्क रहें सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विभिन्न व्यापारिक प्रष्ठिानों, होटल्स, पार्क आदि स्थानों में जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनिवार्यतः मास्क लगाएं, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 153 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19369 हो गयी है, जिनमें कुल 17501 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1038 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2202 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 178 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 155 व्यक्तियों के चालान किये गये।

Related Posts

बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नई सौगात

‎ ‎हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और विशिष्ट आयुर्वेदिक उपचार को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बहादराबाद में आयुर्वेद…

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *