मुख्यमंत्री दिखाएंगे कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार विकास रथ को हरी झण्डी

देहरादून समाचार– माननीय मुख्यमंत्री दिखाएंगे कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार विकास रथ को हरी झण्डी।”
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर धामी जी लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 5 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री आवास से विकास रथ/एल0ई0डी0 वाहन को रवाना करेंगे। यह विकास रथ 5 दिसंबर 2021 से प्रदेश सहित जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार साहित्य के माध्यम से सरकार की नीतियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराएंगे। जनपद में राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।
प्रचार-प्रसार का यह विकास रथ/एल0ई0डी0 वाहन जनपद में देहरादून शहर से लेकर विकासनगर, कालसी, चकराता, त्यूनी, लाखामण्डल, नागथात, मसूरी, ऋषिकेश, रायवाला, डोईवाला इत्यादि सभी जगह भ्रमण करेगा। इस विकास रथ के साथ नुक्कड़ नाटक की टोली भी रहेगी। जो जनता को सरकार की नीतियों तथा योजनाओं को सांस्कृतिक मनोरजंन के माध्यम से अवगत भी कराएगी।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल

  दिनांकः 23 जुलाई, 2026 देहरादून उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी की अध्यक्षता में आज विद्युत सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम सम्बंधी एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *