हरिद्वार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में लिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस एवं ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग के दौरान मायापुर क्षेत्र सिद्ध आश्रम गली हरिद्वार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो उक्त संदिग्ध पुलिस को देखकर सकपकाकर एकदम से भागने का प्रयास करने लगा।
शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को एकदम से पीछा कर पकड लिया। जामा तलाशी लेने के दौरान संदिग्ध के हाथ में पकडी पन्नी से अवैध नशे के लिये प्रयोग करनी वाली BUPRENORHINE INJECTION IP के 18 इन्जेक्शन बरामद हुये।
आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*विवरण निम्नवत है-*
1- मु0अ0स0- 626/2026 धारा -08/22 NDPS ACT
*गिरफ्तार आरोपी-*
निशान्त गिरी पुत्र शत्रुघन गिरी निवासी गुसाई गली भीमगौडा थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार आयु- 27 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
BUPRENORHINE INJECTION IP के 18 इन्जेक्शन
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल
2-कानि0 आनन्द तोमर
3-हे0कानि0 रियाज अली (ANTF टीम हरिद्वार)
4-कानि0 त्रिभुवन यादव (ANTF टीम हरिद्वार )
