प्रबंध निदेशक द्वारा मध्य रात्रि में ‘प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र’ का औचक निरीक्षण किया गया।

देहरादून- प्रबंध निदेशक Upcl द्वारा मध्य रात्रि में ‘प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र’ का औचक निरीक्षण किया गया।
​निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आई, जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, मार्काडोस कंपनी द्वारा अपनाई जा रही पूर्वानुमान प्रक्रिया व वास्तविक स्थिति में काफी अंतर होने के कारण अपनी गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कंपनी को अपने पूर्वानुमान में शीघ्र सुधार करने की सख्त चेतावनी दी। इसके साथ ही कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कि क्यूं न आपके अनुबंध को निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाय।  

Related Posts

खेल महाकुम्भ

  *हरिद्वार, 28 सितंबर 2026* खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित सांसदीय क्षेत्र स्तरीय माननीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन एथलेटिक्स एवं रस्साकसी प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण…

कुंभ की तैयारियों में समयबद्धता और गुणवत्ता पर मेला प्रशासन की कड़ी नजर*

  *हरिद्वार, 28 सितंबर 2026* कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत कुंभ क्षेत्र में संचालित विभिन्न कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन ने कार्यों की निरंतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *