हरिद्वार नगर निगम की आज हुई बोर्ड बैठक में हंगामा रहा

हरिद्वार हरिद्वार नगर निगम की आज हुई बोर्ड बैठक में हंगामा रहा। बैठक में उषा ब्रेको की ओर से समयसीमा बढ़ाए जाने के अनुरोध को बोर्ड ने निरस्त कर दिया, वहीं पिछली बैठकों में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों ने जमकर विरोध किया। पार्षदों ने कार्रवाई न होने पर पुराने प्रस्तावों की प्रतियां सदन में ही आग के हवाले कर दीं। इससे सत्ता पक्ष के पार्षद भी उत्तेजित हो गए और बैठक का माहौल गरमा गया।
मंशादेवी पर रोपवे चलाने वाली कंपनी
उषा ब्रेको की समयसीमा बढ़ाने के अनुरोध का विषय बैठक में प्रमुखता से उठा। बोर्ड की ओर से इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया।
कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम बोर्ड की बैठकों में जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रस्ताव पारित तो कर दिए जाते हैं, लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं होता। पार्षदों ने कहा कि वार्डों की समस्याओं को लेकर वे लगातार सदन में प्रस्ताव और शिकायतें रखते हैं। प्रस्ताव पारित होने के बाद संबंधित विभागों और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन कई मामले लंबित हैं। विरोध कर रहे पार्षदों ने कहा कि बोर्ड बैठक को केवल प्रस्ताव पारित करने तक सीमित नहीं रखा जा सकता। प्रस्ताव पर क्या कार्रवाई हुई, उसकी प्रगति क्या है और मामला किस स्तर पर लंबित है, इसकी जानकारी सदन के सामने रखी जानी चाहिए।
इसी दौरान कांग्रेस पार्षद पुराने प्रस्तावों की प्रतियां हाथों में लेकर सदन में पहुंचे और कुछ प्रस्तावों की प्रतियां सदन में ही जला दी । कांग्रेस पार्षदों ने भेदभाव का आरोप भी लगाया और सभी वार्डों में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को समान प्राथमिकता देने की मांग की।
बोर्ड बैठक से पहले नगर निगम में मनोनीत 12 नये पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री मदन कौशिक ने मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद वे बैठक से चले गए।
बैठक में भाजपा पार्षदों ने भी शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगे। सदन में बंदरों, आवारा पशुओं और सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पार्षदों ने कहा कि शहर के कई इलाकों में बंदरों और आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है। वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।
हंगामे के बावजूद बोर्ड बैठक के एजेंडे पर चर्चा होती रही।
हंगामें के चलते बैठक में काफी देर तक माहौल गरम रहा।

Related Posts

खेल महाकुम्भ

  *हरिद्वार, 28 सितंबर 2026* खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत आयोजित सांसदीय क्षेत्र स्तरीय माननीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन एथलेटिक्स एवं रस्साकसी प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण…

कुंभ की तैयारियों में समयबद्धता और गुणवत्ता पर मेला प्रशासन की कड़ी नजर*

  *हरिद्वार, 28 सितंबर 2026* कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत कुंभ क्षेत्र में संचालित विभिन्न कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन ने कार्यों की निरंतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *