दिनांक. 26.09.2026
हरिद्वार
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में एक भव्य फ्रेशर पार्टी ‘प्रारम्भ-2026‘ का आयोजन ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा किया गया जिसमें संस्थान के नव प्रवेशी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल एवं छात्र छात्राओं ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने अपने संदेश में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकांमनांए दी और कहा कि यह कार्यक्रम नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की एक यादगार शुरूआत है यह उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढाने का अवसर देता है। डा0 तृप्ति ने कहा इस कार्यक्रम का उदद्ेश्य छात्रों को संस्थान की संस्कृति से परिचित कराना है।
फ्रैशर पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत का धमाल हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने डांस, सिंगिंग, स्टैंड अप, फैशन शो आदि में प्रतिभाग किया। छात्रों ने फै्रशर में जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन रितु मोदी व वैष्णवी झा ने किया। छात्रों ने फयूजन डांस, ग्रुप डांस, पुराने फिल्मी गानोें पर ग्रुप डांस, सोलो सोंग में अनन्या, कृतिका, अदिति, दीपक, वंश, अभिनव, अर्थ सिखौला, रितु बिष्ट, एंजल, चारूल, विनायक आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
लाईव म्यूजिकल बैण्ड ‘रेज एन रागा‘ केे शानदार गानों की प्रस्तुतियों पर छात्रा छात्राओं ने जमकर डांस किया, प्रखर सिखौला द्वारा मनमोहक मैलोडियस गानों ने सभी का मन मोह लिया।
फ्रैशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस एंड मिस्टर फ्रैशर, मिस एवं मिस्टर पर्सनैलिटी मिस एवं मिस्टर टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन रहा जिसमें छात्रांे ने रैंप वॉक, आत्म-परिचय, और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखायी। विभिन्न राउण्ड के बाद निर्णायेक मण्डल द्वारा वाणिज्य विभाग से मिस फ्रैशर एंजल गर्ग मिस्टर फ्रैशर लक्की सैनी, मिस पर्सनैलिटी आयुषी, मिस्टर पर्सनैलिटी कृष्णा शर्मा,, मिस टैलेन्ट हर्षिता रावत, मिस्टर टैलेन्ट वासु अरोडा को घोषित किया गया, विज्ञान विभाग से मिस फ्रैशर स्वार्णिका मिस्टर फ्रैशर विकांसु, मिस पर्सनैलिटी टीना चौधरी, मिस्टर पर्सनैलिटी रिंकु,, मिस टैलेन्ट स्नेहा मौर्या, मिस्टर टैलेन्ट गौरव का चुना गया। कला एव मानविकी विभाग से मिस फ्रेशर कशिश, मिस्टर फ्रैशर अभिमन्यु, मिस पर्सनैलिटी सोनिया, मिस्टर पर्सनैलिटी रिद्म, मिस टैलेण्ट पुण्याक्षी, मिस्टर टैलेण्ट लक्की को चुना गया। कम्प्यूटर विज्ञान विभाग से मिस फ्रैशर वैष्णवी वर्मा, मिस्टर फ्रैशर राजन बराल, मिस पर्सनैलिटी विदूषिका मिस्टर पर्सनैलिटी चित्रांश कुमार, मिस टैलेण्ट प्रियांशी नेगी, मिस्टर टैलेण्ट शिवम कुमार को चुना गया। प्रबन्धन विभाग से मिस फ्रैशर वंशिका वर्मा, मिस्टर फ्रैशर प्रखर सिखौला, मिस पर्सनैलिटी अनुष्का शर्मा मिस्टर पर्सनैलिटी आयुष सिंह रावत, मिस टैलेण्ट नंदिनी चौहान मिस्टर टैलेण्ट अर्थ सिखौला को चुना गयां
इस आयोजन में दीपशिखा बोहरा, उमराव सिंह, ललित जोशी, सपना सकलानी, नुपुर गर्ग, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, स्वाति मंगलम, वन्दना, अशोक कुमार, शशांक, सपना सकलानी, अंजली विश्नाई, रश्मि सक्सेना, योगराज सिंह, मनीष, गौरव, राजा मनीष, आदि शिक्षकगण शामिल रहे।


