दिनांक- 18.09.2026
आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में अर्थशास्त्र विीााग द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर एक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से छात्रों ने ब्रिक्स देशों की वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, उर्जा एवं सत्त विकास में भूमिका का अध्ययन एवं प्रस्तुतीकरण किया। छात्रों विशेष रूप से भारत की भूमिका तथा अंतरराष्ट्र्ीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शोध, विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण और वैश्विक जागरूकता जैसे कौशलों का विकास करना था। इससे छात्रों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान समसामायिक वैश्विक घटनाक्रमों से जोडने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह आयोजन प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, सुश्री जाहन्वी नरूला, खुशबु वर्मा के निर्देशन व मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


