विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर यूपीसीएल में विधिवत पूजा-अर्चना

 

दिनांकः 17 सितम्बर, 2026

विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर यूपीसीएल के मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया तथा निगम की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए प्रार्थना की।

प्रबन्ध निदेशक श्री पी.सी ध्यानी ने विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। विद्युत क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तकनीकी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

पूजा-अर्चना के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा से निगम की निरंतर प्रगति, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन की कामना की।

Related Posts

पीएम सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना का लाभ जन-जन तक पहुँचाये जाने के लिए सेवा-सेतु शिवरों का आयोजन।

  आज दिनांक 16.09.2026 को सायं 07:30 बजे श्री प्रहलाद जोशी, माननीय केंद्रीय मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पूरे देश के ऊर्जा मन्त्रियों सहित बिजली वितरण कंपनियों के…

हरिद्वार में चलेगा “सेवा संकल्पअभियान

  *हरिद्वार, 16 सितम्बर 2026* मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *