आज दिनांक 31 मई 2026 को तिकोना पार्क योग केन्द्र के स्थापना दिवस के अवसर पर 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आयोजन शिवालिक नगर के तिकोना पार्क में आयोजित किया गया ।
केन्द्र प्रमुख प्रवीण कपिल द्वारा बताया गया कि एक वर्ष पहले “भारतीय योग संस्थान” के मार्गदर्शन में “तिकोना पार्क योग केन्द्र” का प्रारंभ किया गया था । केन्द्र के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” के प्रथम दिवस सर्वप्रथम जिला प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत,पश्चिम जिला प्रधान सुरेश भट्ट, एस पी मौर्य, सामुदायिक केन्द्र सचिव भारतभूषण चौहान सहित समस्त केन्द्र प्रमुखों, शिक्षकों द्वारा सरस्वती व प्रकाश लाल जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर शिविर का प्रारंभ किया गया । सरिता शर्मा, हेम वर्मा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । अनीता वर्मा द्वारा गहरे लंबे शवास ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, एस पी मौर्य द्वारा हाथों के सुक्ष्म व्यायाम, संध्या द्वारा ताड़ासन, अनिल शर्मा द्वारा अर्ध चक्रासन, राजीव महेश्वरी द्वारा नौका संचालन, सतीश चंद्र अग्रवाल द्वारा अर्ध उष्ट्रासन, अनिता गोयल द्वारा मंडूकासन, इंद्रराज दुग्गल द्वारा हास्यासन, धर्म सिंह द्वारा गत्यात्मक नौकासन, दीनदयाल द्वारा लुढ़कना सर्पासन, प्रभा शर्मा द्वारा नितंब लुढ़कना, अर्चना चौहान द्वारा शवासन, शशि बाला द्वारा अग्निसार प्राणायाम, आर एस मिश्रा द्वारा उज्जयि प्राणायाम, शिप्रा गुप्ता द्वारा ध्यान, कराया गया । जिला प्रधान सुरेश भट्ट द्वारा मोटापा बीमारी होने के कारण व रोग निवारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने जीवन में खानपिन के साथ साथ योगाभ्यास करने की सलाह दी । मीरा रावत द्वारा वैदिक प्रार्थना व शांति पाठ कराया गया । तिकोना पार्क, योग केन्द्र के साधकों द्वारा अधिकारियों, शिक्षकों, साधकों के आभार व धन्यवाद के साथ शिविर के प्रथम दिन का समापन किया गया । आज का संचालन प्रवीण कपिल द्वारा किया गया और फोटोग्राफी सरिता शर्मा द्वारा की गई । कल दिनांक 1 जून को शिविर का दूसरा दिन रहेगा । शिविर के प्रथम दिवस को सफल बनाने में ए के श्रीवास्तव, हरपाल शर्मा, राजकुमार, नरेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर, महावीर, चरण सिंह, सुंदरा नेगी, पूनम कपिल, का सराहनीय योगदान रहा । इस अवसर पर विभिन्न योग केंद्रों के लगभग 75 साधक व साधिकाएं उपस्थित रहे । समस्त अधिकारियों, शिक्षकों, साधकों द्वारा तिकोना पार्क योग केन्द्र के साधकों को योग केंद्र के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।


