हर तरफ रहती है हरिद्वार पुलिस की नजर आमजन का विश्वास है हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में एक मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ बच्चा गुम हो जाने की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में चिंता का माहौल बन गया। बच्चे के माता-पिता दोनों मेहनत-मजदूरी कर रोज़ी-रोटी कमाते हैं, ऐसे में बेटे के अचानक लापता हो जाने से वे अत्यंत व्यथित हो गए थे।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ सिडकुल पुलिस तत्काल हरकत में आई। बच्चे की तलाश के लिए मोहल्ले से लेकर आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे की लोकेशन ट्रेस की जा सकी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया, जिससे परिवार सहित पूरे मोहल्ले ने राहत की सांस ली।

इस मानवीय और तत्पर कार्रवाई को लेकर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई, वहीं माता-पिता ने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *