विकासखंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में शाहीन, आर्यन और फातिमा परवीन ने लहराया परचम

भगवानपुर। हरिद्वार (उत्तराखंड) ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव विकासखंड भगवानपुर का आयोजन बी.आर.सी. भवन भगवानपुर, में किया गयाI
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक शुक्ला, श्री कैलाश डंगवाल प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रुड़की, श्री सुरेंद्र कुमार निरंजन प्रधानाचार्य राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर आदमपुर, श्री वैष्णव कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट रुड़की एवं डॉ संतोष कुमार चमोला जिला समन्वयक सामाजिक विज्ञान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कियाI
तत्पश्चात बीआरपी महिमा राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बतायाI सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गयाI तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समस्त 9 संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में प्रतिभाग किया कियाI इसके पश्चात सामाजिक विज्ञान क्विज का आयोजन किया गयाI तदुपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडल का अवलोकन किया गयाI मुख्य अतिथि श्री कैलाश डंगवाल ने अपने संबोधन में बताया की समग्र शिक्षा एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं शोध परिषद (SCERT), उत्तराखंड की इस अभिनव पहल से छात्र-छात्राओं में सामाजिक विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता उत्पन्न होगीI जिला समन्वयक डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम बार आयोजित सामाजिक विज्ञान महोत्सव छात्र-छात्राओं में सामाजिक विज्ञान विषय के प्रति न केवल रुचि एवं जिज्ञासा उत्पन्न कर रहा है बल्कि सभी विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैंI विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 27 नवंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट रुड़की में आयोजित जनपद स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में प्रतिभा किया जाएगाI
इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार आवंटित किए गएI प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :
क्विज प्रतियोगिता
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
शाहीन प्रथम
आयुषी द्वितीय
रौनक तृतीया
मॉडल प्रतियोगिता
+++++++++++
आर्यन प्रथम
वंशिका सैनी द्वितीय और
परी तृतीय
भाषण प्रतियोगिता
++++++++++++
फातिमा प्रवीण प्रथम
शिफा त्यागी द्वितीय और
सानिया तृतीय स्थान
कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक चौहान द्वारा किया गयाI कार्यक्रम के संपादन में विनय कुमार त्यागी, बीआरपी कनुप्रिया सूर्य, रश्मि रावत, सीआरपी सीमा कंडारी, बृजेश कुमार, दीपाक्षी, सोनाली, मुक्ता दास, अभिलाष रावत तथा आरती ने सहयोग दियाI इस दौरान श्री मुकेश चौहान, श्री अनिल चमोली, संदीप सैनी, श्री निशांत सैनी आदि उपस्थित रहेI.

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *