देहरादून विधानसभा में चर्चा के दौरान उठा पहाड़ मैदान का सवाल

  देहरादून-राजनीतिक मुद्दा बनने जा रहा है। आज ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने पत्रकारवार्ता कर इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का ऐलान किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सदन नियमों से चलता है। एजेंडे के अनुसार सदन में राज्य की रजत जयंती पर चर्चा की जानी थी। लेकिन भाजपा विधायकों ने पहाड़ मैदान का विवाद खड़ा कर दिया। रवि बहादुर ने कहा कि इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाया जाएगा और हरिद्वार के सम्मान की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी। हरिद्वार प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है। इसके बावजूद हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हरिद्वार में मूल निवास के बजाए स्थाई निवास दिया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में कृषि सब्सिडी अधिक तथा मैदानी जिलों में कम है। बिजली दरों में भी अंतर है। भू कानून से मैदानी जिलों को अलग रखा गया। लोगों के विरोध के बाद भी हरिद्वार में शहरों और गांवों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। रवि बहादुर ने कहा कि बात किसी दल विशेष की नहीं। बल्कि हरिद्वार के सम्मान की है। सदन में जो कुछ हुआ इससे भाजपा के लोग भी आहत हैं। भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें फोन कर इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के सभी 11 विधायकों को इस मुद्दे को उठाना होगा। वे भाजपा के विधायकों से भी इस संबंध में बात करेंगे और एक प्रदेश एक नियम को मुद्दा लेकर लोगों के बीच जाएंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा,विभाष मिश्रा भी मौजूद थे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *