पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस ने कसा शिकंजा, पूरा नेटवर्क किया ध्वस्त

कनखल हरिद्वार 

दिनाक 15.09.2025 को कुछ व्यक्तियों द्वारा जगजीतपुर कनखल के इलाके में जगह-जगह फायरिंग कर दहशत का माहोल बनाया गया जिसमे वादी मनोज कुमार पुत्र की शिकायत पर नामजद युवकों द्वारा वादी की दुकान के बाहर से वादी को जान से मारने की नियत से 02 फायर करने जिसमें वादी के बाल-बाल बचने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना कनखल पर मु0अ0स0 260/2025 धारा 109.352.351(2) बीएनएस का अभियोग पजीकृत कराया गया था।   

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम में सम्मिलित सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये। गठित टीम ने दिनांक 16.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर गैंग लीडर भानु भारद्वाज को मोटर साइकिल व अस्लाह के साथ दबोचकर माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल किया।

भय का माहौल पैदा करने के लिए कनखल के विभिन्न स्थानों पर की गई इस घटना में शामिल पिल्ला गैंग के अन्य सदस्य़ों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 19.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिनव व अरुण सहित 01 अन्य नाबालिक को श्री यंत्र पुल से बैरागी कैंप को जाने वाले रास्ते पर नाजायज असलाह के साथ पकड़ा।

आरोपितों ने खुद को पिल्ला गैंग का सदस्य होने के तथ्य स्वीकारते हुए बताया कि दिनांक 15.09.2025 को जगजीतपुर व थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत की गई फायरिंग में शामिल थे।
उक्त सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण आरोपित-
1-अभिनव पुत्र जितेन्द्र निवासी गुरुकुल भगवतीपुरम कनखल हरिद्वार उम्र-18 वर्ष,
2-अरुण उर्फ बोडा पुत्र राजकुमार निवासी जगजीतपुर शिवपुरी मोहल्ला थाना कनखल हरिद्वार उम्र-19 वर्ष
3- संरक्षण बालक

पूर्व में पकड़ा गया गैंग लीडर-
भानू भारद्वाज पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार

बरामदगी माल-
1-दो तमंचे 315 बोर व 02-02 जिन्दा कारतूस
2-घटना में प्रयुक्त मो0सा0 पल्सर
3-एक चाकू

पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उ0नि0 सुधांशु कौशिक
हे0का0 सन्नी सिह
का0 सतेन्द्र सिह रावत
का0 प्रलव चौहान
का0 उमेद सिह
चालक उमेश गिरी

सीआईयू टीम हरिद्वार

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *