नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगी हाथ बड़ी कामयाबी

 ज्वालापुर हरिद्वार 

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया*।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

दिनांक-18/09/2025 को दौराने चैंकिंग आरोपी अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी लोधा मंडी इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 2.052 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ सेक्टर 02 नगर निगम के अस्थाई टीन सेड के पास से पकडा गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम व पता आरोपी*
अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी लोधा मंडी इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1-2.052 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा

*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-कांस्टेबल अमित गौड
3-कांस्टेबल राजेश बिष्ट

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *