खनन विभाग द्वारा अवैध खनन कर रहे तीन स्टोन क्रेशर को किया गया सीज।

  •  

*हरिद्वार दिनांक 10 सितंबर 2025

जिला खनन अधिकारी हरिद्वार मोहम्मद काजिम रजा ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर एवं ग्राम महतौली में अवैध खनन की दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हुई जिसके क्रम में उनके द्वारा एवं भूतत्व खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के नेतृत्व में विभागीय दल के द्वारा तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मै0 लिमरा स्टोन क्रेशर, ग्राम महतौली स्थित मै0 दून स्टोन क्रेशर एवं श्री साईं स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उक्त तीनों स्टोन क्रेशरो को मौके पर पैमाशी की गई तथा उक्त क्रेशरो को मौके पर सीज करते हुए उनकी ई-रवान्ना आई0डी0 को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *