झज्झर हरियाणा पहुंची टीम ने सुल्तान अहमद को दबोचा

 झबरेड़ा हरिद्वार 

 

दिनांक 16.05.2025 को थाना झबरेड़ा पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित त्यागी द्वारा तहरीर दी गई ग्राम बेहेडेकी सैदबाद स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मन्दिर में दिनांक 14/05/2025 को अज्ञात चोर द्वारा लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति शीशा जोडकर चोरी कर ली है। शिकायत पर थाना झबरेड़ा पर मु0अ0स0 150/25 धारा 305(d)बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। भगवानपुर क्षेत्र मे भी इस प्रकार की अन्य घटना का होना प्रकाश में आया।

धार्मिक आस्था से जुड़े मामले की जल्द खुलासे के संबंध में कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त के हुलिये की तस्दीक के लिए इसी पैटर्न से मंदिरों मे चोरी करने वाले अपराधियों का डाटा खंगाला तो पुलिस को जानकारी मिली कि बीते वर्ष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर से चांदी का नाग चुराने में जिस आरोपी को जेल भेजा गया था उसका हुलिया झबरेड़ा व भगवानपुर क्षेत्र मे मंदिरों मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध से मिल रहा है।

पुलिस टीम द्वारा जनपद सहारनपुर से उक्त व्यक्ति का नाम पता व परिजनों व संपर्क नंबर की जानकारी की गई परंतु उक्त आरोपी और उसका परिवार अपना पता लगातार बदलता रहता था। सर्विलांस शाखा से इसके परिजनों के मोबाईल नंबर्ट के रिकार्ड को खंगालने पर उक्त व्यक्ति का कलियर क्षेत्र में चोरी की वारदात के दौरान निवासरत होना ज्ञात हुआ और हाल ही में झझर हरियाणा मे होने की पुष्टि हुई।

पुलिस टीम बिना किसी देरी के झज्झर हरियाणा के लिए रवाना हुई और सिलानी गेट चौक के पास से वांछित संदिग्ध सुल्तान अहमद उर्फ अली उर्फ पप्पू को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झबरेड़ा व भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों से चुराया गया सामान उसने कलियर बेड़पुर चौक के पास किसी लड़के जिसकी कबाड़ की दुकान है को बेच दिया है। प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मन्दिर से चुराई लड्डू गोपाल की मूर्ति को भी इसी कबाड़ी को बेचना बताया।

शातिर चोर ने अपने नाम पर अलग अलग पतों पर कई सिम लिए गए थे। विगत वर्ष ज्वालापुर व बहदराबाद में मंदिरों मे हुई चोरी की वारदातों में भी इसी का हाथ था।

आरोपी की निशानदेही पर उक्त कबाड़ी की दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति व अन्य मंदिर से चुराए गए नाग मूर्ति, सिल्वर छत्र , मंदिर के घंटे , कलश, पंचदीप, धुबत्ती स्टैंड आदि सामग्री बरामद किये गए।

चोरी का माल खरीदने पर उक्त कबाड़ी के दुकान मालिक के नाबालिक बेटे को भी संरक्षण में लिया गया।

*पकड़े गए आरोपित*
1. सुल्तान अहमद उर्फ अली उर्फ पप्पू पुत्र जमील अहमद निवासी मोहल्ला सदुल्लागंज थाना जलालाबाद जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश हाल निवास रायपुर रोड निकट पूजा भट्टा झझर हरियाणा।
2. विधि विवादित किशोर।

*बरामद सामग्री-*
01 लड्डू गोपाल मूर्ति पीली धातु , 03 नाग तांबा धातु , 01 छत्र सिल्वर , 03 घंटे पीली धातु , 01 पीली धातु पंचदीप , 02 कलश तांबा , एक पीली धातु की घंटी , एक धुबत्ती का स्टैंड पीली।

*पुलिस टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह
2. उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट
3. हेड कां0 रामवीर
4. कां0 रणवीर
5. कां0 महिपाल तोमर CIU रुड़की

Related Posts

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *