सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से ले सभी अधिकारी।

 

  हरिद्वार 30 अप्रैल 2025*  जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाइन में जो भी शिकायतें दर्ज हो रही है उन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित गति से निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह से कोई शिथिलता न बरती जाए। सम्बंधित शिकायतकर्ता द्वारा चाही गई सूचना के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिकायत कर्ता का दूरभाष से सम्पर्क कर त्वरित गति से निस्तारण किया जाए।
          उन्होंने ऐसे विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एल 1 और एल 2 पर ज्यादा शिकायतें लंबित है उन शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करे साथ ही ऐसे अधिकारियों को नोटिस निर्गत करने के भी निर्देश दिए।
         इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम जितेंद्र कुमार, बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल,डीएसओ तेजबल सिंह, ईई पीडब्लूडी दीपक कुमार, खनन अधिकारी काजिम रजा आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *