हरिद्वार में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत मरीजों के बेहतर इलाज के लिये जनपद में अनेक डी0सी0एच0सी0(डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेण्टर) का संचालन किया जा रहा है,

 हरिद्वार समाचार-जनपद हरिद्वार में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत मरीजों के बेहतर इलाज के लिये जनपद में अनेक डी0सी0एच0सी0(डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेण्टर) का संचालन किया जा रहा है, जिसके क्रम में पावन धाम आश्रम स्थित कुम्भ मेला द्वारा स्थापित आधार चिकित्सालय का संचालन उत्तराखण्ड सरकार और पतंजलि योगपीठ के सहयोग से किया जा रहा है। इस चिकित्सालय में कोविड-19 के द्वितीय चरण में काफी संक्रमित लोगों का सफल उपचार किया गया। वर्तमान में जनपद में संक्रमण की घटती दर को देखते हुये, आधार चिकित्सालय में कोविड-19 का कोई भी मरीज भर्ती न होने, अस्थाई निर्माण होने, आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत इस चिकित्सालय को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पतंजलि के माध्यम से अपना सहयोग शुरू से दिया जा रहा था, उसी दिशा में पतंजलि योगपीठ बाबा बर्फानी अस्पताल के संचालन हेतु रू0 51 लाख (रूपये इक्यावन लाख) की धनराशि का सहयोग करेगी। इसके अतिरिक्त गुरूकुल परिसर में 80 बेड का कोविड-19 के उपचार हेतु डी0सी0एच0सी0(डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेण्टर) विगत माह में केन्द्रीकृत आॅक्सीजन व्यवस्था हेतु निर्माणाधीन थी, वह अब पूर्णकर अन्य संसाधनों के साथ विकसित कर दी गयी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार द्वारा दी गयी है

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *