देहरादून शहर में विद्युत लाइनों के भूमिगतिकरण के कार्यों में आयी तेजी

दिनांकः 22 दिसम्बर, 2024 देहरादून 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुश्कर सिंह धामी जी के निर्णायक नेतृत्व एवं सचिव (ऊर्जा) जी के सहयोग तथा सकारात्मक दृश्टिकोण के फलस्वरूप यूपीसीएल उत्तराखण्ड राज्य को “ऊर्जा प्रदेश बनाने हेतु प्रयासरत है। विकास को गति देता उत्तराखण्ड राज्य, के विद्युत वितरण तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने के लिये यूपीसीएल द्वारा ए0डी0बी0 परियोजना के अन्तर्गत देहरादूनशहर के मुख्य मार्गों की उपरिगामी विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत देहरादून शहर में 33 के0वी0 की लगभग कुल 92 किमी, 11 के0वी0 की लगभग कुल 230 किमी तथा एल0टी0 की लगभग कुल 608 किमी लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है जिस हेतु षहर को तीन लॉट में बांटा गया है। वर्तमान में सभी लॉट के क्षेत्रीय दलों द्वारा सर्वे एवं संयुक्त सर्वे का कार्य पूर्ण करने के पष्चात् रोड कटिंग की अनुमति प्राप्त कर लाईनों के भूमिगतिकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। देहरादून शहर में लाइनों के भूमिगतिकरण हेतु चिन्हित मुख्य मार्गों का विवरण निम्नवत् है-
लॉट-1 दिलाराम चौक से मसूरी डायवर्जन, सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग, दर्षनलाल चौक से प्रिंस चौक और दून अस्पताल, किषननगर चौक से रमाडा होटल, आराघर चौक से फाउनटेन चौक से रिस्पना पुल, आराघर चौक से धर्मपुर से रिस्पना पुल इत्यादि सम्मिलित हैं।
लॉट-2 रमाडा होटल से बल्लुपुर चौक, बल्लुपुर चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक, लक्खीबाग से ग्राफिक एरा चौक, कमला पैलेस से निरंजनपुर चौक, षिमला बाईपास से सैंट जूड चौक इत्यादि सम्मिलित हैं।
लॉट-3 विधानसभा क्षेत्र से रिस्पना पुल से मौहकमपुर फ्लाईओवर, लाडपुर से 06 नं0 पुलिया से जोगिवाला, फाउनटेन चौक से 06 नं0 पुलिया से डोभाल चौक, डील से लाडपुर, मयुर विहार से आई0टी0 पार्क, आई0टी0 पार्क से कृशालि चौक इत्यादि सम्मिलित हैं।

उपर्युक्त मुख्य मार्गों में आपातकालीन स्थानों जैसे कोरोनेषन अस्पताल, दून अस्पताल, महंत इन्द्रेष अस्पताल, आई0एम0ए0 ब्लड बैंक तथा कैलाष अस्पताल इत्यादि स्थानों के पास भी भूमिगतिकरण का कार्य किया जा रहा है।।
देहरादून शहर के मुख्य मार्गों की उपरिगामी विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने से निम्नवत् लाभ होंगेः-
 कम रखरखाव: भूमिगत केबल्स पर्यावरणीय कारकों जैसे हवाए तेज़ बारिश और पेड़ों की शाखाओं से कम प्रभावित होते हैं। जिससे आउटेज कम होते हैं और रखरखाव की लागत कम होती है।
 कम विद्युत हानि: भूमिगत केबल्स को बेहतर इन्सुलेशन और कम प्रतिरोध के साथ डिज़ाइन किया जा सकता है जिससे ओवरहेड लाइनों की तुलना में ऊर्जा हानियों को कम किया जा सकता है।
 सुरक्षा: भूमिगत केबल्स के साथ बिजली के खतरों जैसे इलेक्ट्रोक्यूशन और गिरी हुई पावर लाइनों से होने वाली आग का जोखिम काफी कम हो जाता है।
 सौंदर्यीकरण: पावर लाइनों के भूमिगतिकरण होने से आवासीय और शहरी क्षेत्रों में अधिक सौंदर्यपूर्ण वातावरण बनता है।
 भूमिगत केबल्स होने से बिजली चोरी की समस्याओं पर अंकुश लगेगा।
 दुर्घटनाओं का कम जोखिम: वाहनों, वन्यजीवों या निर्माण गतिविधियों द्वारा बिजली लाइनों के आकस्मिक संपर्क का जोखिम कम हो जाता है।
 पर्यावरणीय लाभ: बिजली लाइनों के भूमिगतिकरण होने से पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाया जाता है क्योंकि उन्हें ओवरहेड लाइनों के लिए आवश्यक पेड़ों की नियमित छंटाई और अन्य वनस्पति प्रबंधन की आवश्यकता नहीं होती है।
प्रबन्ध निदेषक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि भूमिगतिकरण के कार्याें को षीघ्रता से पूर्ण करें तथा सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता पर रखते हुये हर दिन कार्य पूर्ण होने के पष्चात् गडढ़ों, नाली आदि स्थानों की नियमित भराई करना भी सुनिष्चित करेंगे। योजना के सफल क्रियान्वयन होने से देहरादून षहर का विद्युत वितरण तंत्र यूरोपियन तथा विकसित देषों जैसा मजबूत एवं सुदृढ़ होगा।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *