दोस्तों ने ही दोस्त के सीने में घोंपा चाकू, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया था मृत घोषित

कलियर  हरिद्वार

बीते रोज देर शाम थाना कलियर क्षेत्रांतर्गत युवकों के बीच चाकूबाजी होने की सूचना पर पुलिस टीम घायल का इलाज कर रहे निजी अस्पताल पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे सिविल अस्पताल रुड़की रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां की तहरीर पर थाना कलियर में मु0अ0स0 43/23 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

हत्या से संगीन घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा विशेष टीमें गठित करते हुए जल्द आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश जारी किए गए जिसपर एरिया में एक्टिव हुई पुलिस टीम ने आज दिनांक 12/02/24 को भागने की फिराक में लगे आरोपित मुराद अली को इमाम साहब रोड़ के पास से दबोचकर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए खून लगे चाकू को बरामद किया गया।

पुलिस टीमें अब घटना के मुख्य आरोपी की तलाश में विभिन्न संभावित स्थलों पर छापेमारी कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।

*जानलेवा साबित हुआ प्रपोज करना-*
वर्तमान में प्रचलित वेलेंनटाइन वीक के प्रपोज-डे के दौरान दोस्त की प्रेमिका को प्रेम प्रस्ताव देना मृतक के लिए जानलेवा साबित हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का कुछ दिन पहले अपने दोस्त (मुख्य आरोपी) की महिला मित्र को प्रपोज करना दोस्तों के बीच दरार और झगड़े की वजह बना। कबूतरखाने के पास हुए इस विवाद के बढ़ने पर मुख्य आरोपी ने पकड़े गए आरोपित मुराद अली की मदद से पहले मृतक को पीटा और फिर दोनों आरोपियों ने चाकू से मृतक के पेट के पास वार कर मौके से फरार हो गए।

*पकड़े गए आरोपित का विवरण-*
मुराद पुत्र जहीर हसन निवासी रहमतपुर थाना कलियर

*पुलिस टीम थाना कलियर-*
SO दिलबर सिंह नेगी
SSI आमिर खान
SI हेमदत्त भारद्वाज
हे0का0 रविंद्र बालियान
हे0का0 भीम दत्त
हे0का0 जमशेद अली
हे0 का0 अलियास अली
का0 बलबीर चौहान
का0 जितेंद्र

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *