हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी कई तस्कर है पुलिस के रडार पर

कलियर  हरिद्वार
दिनांक 11/02/24

*

 

ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखंड मिशन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों पर खरा उतरते हुए पुलिस अधीक्षक देहात तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल पर्यवेक्षण पर थानाध्यक्ष कलियर के नेतृत्व में कलियर थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनाँक 10 फरवरी 2024 सगन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम में नियुक्त एसआई हेमदत्त भारद्वाज के द्वारा रहीश कॉलोनी के पास आम के बगीचे से एक युवक मोनू निवासी महमूदपुर थाना कलियर को घेरकर क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत की मौजूदगी में तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 20 BUPRENORPHINE इंजेक्शन और 20 AVIL इंजेक्शन बरामद हुए, कड़ी पूछताछ में तस्कर ने नशे के अन्य कारोबारियों के संबंध में जानकारी भी दी, जिस पर एसएसआई आमिर खान के द्वारा हज हाउस की ओर सड़क किनारे शौचालय के पास से इंजेक्शन सप्लाई करने आ रहे तस्कर फैजान निवासी मुकरबपुर थाना लक्सर को गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 850 TRAMADOL HYDROCHLORIDE ORTHODOL इंजेक्शन बरामद हुए।

दोनों ही अभियुक्त बरामदा इंजेक्शन के संबंध में कोई बिल/लाइसेंस आदि नहीं दिखाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमें पंजीकृत किया गयाl

*पुलिस टीम*

टीम 1
SI हेमदत्त भारद्वाज
HC सोनू कुमार
HC अलियास अली
Hc जमशेद अली

*टीम 2*
SSI आमिर खान
HC भीम दत्त
C विक्रम
C जितेंद्र

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. मोनू पुत्र साजिद निवासी महमूदपुर थाना कलियर हरिद्वार ।
2. फैजान पुत्र मुशर्रत निवासी मुकरबपुर कोतवाली लक्सर, हरिद्वार ।

*बरामदा माल*

850 इंजेक्शन ट्रामडोल
20 इंजेक्शनBUPRENORPHINE

Related Posts

SSP नवनीत सिंह का अवैध असलहा पर प्रहार, तमंचों का सप्लायर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खानपुर हरिद्वार दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम…

गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

  *हरिद्वार 27 मार्च 2026* जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *