जिलाधिकारी के निर्देश पर भोजनालयों व दुकानों में चलाया गया वृहद छापेमारी का अभियान

हरिद्वार- जिलाधिकारी के निर्देश पर भोजनालयों व दुकानों में चलाया गया वृहद छापेमारी का अभियान 08 प्रतिष्ठानों के एंटी लिट्रिंग एवम पॉलिथीन में चालान कर वसूले गये 7500 रुपए जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के दिये निर्देश दिनांक : 28 जनवरी, 2024 हरिद्वार : जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को भोजनालयों के भोजन की गुणवत्ता में कमी होने, खाने-पीने के सामान में मिलावट होने तथा सिंगिल यूज प्लास्टिक के प्रयोग करने की इधर शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ऐसे तत्वों के विरुद्ध छापेमारी की सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम हरिद्वार, खाद्य सुरक्षा विभाग, एसडीएम सदर तथा संबंधित विभागों को दिये, जिसके क्रम में नगर आयुक्त श्री वरुण चौधरी के निर्देशन में रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों-रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आस पास के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए दुकानों में वृहद छापेमारी की कार्रवाई की गयी l छापेमारी की संयुक्त टीम जिस इलाके में पहुँच रही थी, वहाँ दुकानदारों में हड़कम्प मच जा रही थीl छापेमारी की संयुक्त टीम निरीक्षण करते हुए बस अड्डा के निकट गुरु नानक भोजनालय व जे एंड के भोजनालय, मां गंगा भोजनालय आदि स्थानों में पहुँची, जिसके क्रम में 12 दुकानों की चैकिंग के दौरान 04 सैंपल, जिसमें पकोड़ी, चना चाट एवम दूध और दही के लिए 03 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस , 08 प्रतिष्ठानों के एंटी लिट्रिंग एवम पॉलिथीन में चालान कर 7500 रुपए वसूल किये गये।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं l
छापेमारी के दौरान एसएनए श्री श्याम सुन्दर प्रसाद, तहसीलदार हरिद्वार श्रीमती रेखा आर्य, फूड इंस्पेक्टर श्री कपिल देव, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत, धीरेंद्र सेमवाल सहित पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे l 

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *