वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।

रुड़की  हरिद्वार

 

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चेक कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए जैरासी क्षेत्र से 02 अभियुक्तों व 01 विधि विवादित किशोर को रुड़की ,कलियर, गंगनहर से चोरी हुई अपाचे और स्प्लेंडर मोटर साइकिलो के साथ पकडा गया।

अभियुक्त नशे के आदी हैं जो नशे की लत को पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं पुलिस को धोखा देने की नीयत से बाइक का कलर चेंज करके नंबर भी बदल देते थे व बाइक के पार्ट्स अलग अलग कर औने पौने दामों में बेच देते हैं।

अभियुक्तों द्वारा रुड़की गंगनहर आदि क्षेत्रों से मो0सा0 चोरी की भिन्न-भिन्न घटनाओं को अंजाम देना स्वीक किया जिनकी निशांदेही पर चोरी की 05 अन्य मो0 सा0 बरामद की गई।

कोतवाली रुड़की पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

*नाम पता अभियुक्त-*
1-सलमान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
2. सहबाज पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
3. विधि विवादित किशोर

*बरामद मोटर साइकिलों का विवरण-*
1- स्प्लेंडर- 04
2- हीरो एचएफ डिलक्स
3- रॉयल एनफील्ड बुलेट
4- हीरो सीटी डीलक्स
5- अपाचे

*पुलिस टीम-*
1- वारिष्ट उप निरीक्षक अभिनव शर्मा
2- उप0नि0- शशिभूषण जोशी
3- उप0नि0 नितिन सिंह बिष्ट
4- हेड0 का0 नूर हसन
5- हेड0 का0 इसरार
6- हेड0का0 मनमोहन भंडारी
7- का0 1331 अनिल शर्मा
8- का0 1007 राजेश राठौर

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *