चण्डीचौक में चैकिंग देख भागे युवकों को बाइक सहित ऊंचा पुल पर दबोचा

हरिद्वार
दिनांक –

हरिद्वार

आज दिनांक 23.10.23 को हॉक वन में नियुक्त उप निरीक्षक सोहन सिंह रावत व आरक्षी कृष्ण कुमार चंडी चौक पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया परंतु चालक द्वारा तेजी से मोटरसाइकिल देहरादून हाईवे की ओर भगा ले गया। तुरंत पीछा करके उक्त मोटरसाइकिल को CCR ऊंचा पुल पर रोका गया। मोटरसाइकिल का नंबर ई-चालान मशीन में चेक किया गया तो चेसिस नंबर अलग पाया गया।

चेसिस नंबर से गाड़ी का सही नंबर जांचकर मोटरसाइकिल के मालिक से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि यह बाइक 1 वर्ष पूर्व जगाधरी थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी जिस संबंध में थाना जगाधरी पर मुकदमा अपराध संख्या 527/22 धारा 379 IPC दर्ज है। दोनों संदिग्ध बाइक सवारों को मोटरसाइकिल सहित रोड़ीबेल वाला चौकी में दाखिल किया गया व वाहन मालिक को वाहन बरामद होने की जानकारी दी गई।

*बाइक सवारों का विवरण-*
1- सूरज S/O तेजपाल निवासी बादशाही थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
2- प्रकाश कुमार S/O अशोक कुमार निवासी नई बस्ती थाना गंगनर रुड़की

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *