जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

देहरादून दिनांक 30 सितंबर 2023, (जि सू का)  मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए। कार्यों की प्रगति बढाने तथा स्कूल आंगनबाड़ी के हुए कार्यों का 15 अक्टूबर तक शत्प्रतिशत् प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो गया है का 15 दिन के भीतर सत्यापन करते हुए रिपार्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए कि सभी डिविजनों में विद्युत संयोजन कार्यों प्रमाणीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में वन विभाग सम्बन्धी आपत्तियों का  है तो उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित वन प्रभाग से समन्वय करते हुए निस्तारण करें। उन्होंने पी-1 योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पी-2 कार्यों की सप्ताह में 02 दिन समीक्षा/मॉनिटिरिंग बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जीपीडीपी स्कीम में पंचायत से प्रस्तावित करते हुए निर्धारित प्रारूप भेजने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। ़

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *