अपर मेलाधिकारी ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के कार्य को पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी से पूरा कराने का निर्देश

 हरिद्वार समाचार-कुंभ मेले को कोविड से सुरक्षित कराने के चुनौतीपूर्ण कार्य के पहले चरण में मेला प्रशासन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। मेला क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के लिए बने केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण की नियमित मानीटरिंग मेला प्रशासन कर रहा है, जिसके चलते यह कार्य तेजी से हर दिन आगे बढ़ रहा है। कोविड वैक्सीनेशन कार्य को गति देने के लिए आज अपर मेलाधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में कुंभ को लेकर चल रहे कोविड वैक्सीनेशन के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों और मेला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के कार्य को पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने खुद भी कोविड का टीका लगवाया और कहा कि यह कोविड से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। जिसका भी पंजीकरण कोविड वैक्सीनेशन के लिए हुआ है वह अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन कराएं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए दिशा निर्देशों का पालन करें। यह सभी के सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने टीम के लोगों को इसके प्रति और जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया। अपर  मेलाधिकारी ने कहा कुंभ को निर्विघ्न और कोविड सुरक्षित कराना सभी का सामूहिक दायित्व है। निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार मंजीत सिंह गिल, डा नरेश चौधरी आदि मौजूद थे

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *