हरिद्वार समाचार -जिलाधिकारी सी रविशंकर ने साप्ताहिक कोरोनो ब्रिफिंग के दौरान सीसीआर सभागार में पत्रकारों को सम्बोधित किया। डीएम ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति जनपद में नियंत्रण में है। कोविड एप्रोपिएट बिहेवियर का पालन कराया जा रहा है। स्नान पर्वो पर भी पाॅजिटिव मामलों की संख्या टेस्टिंग के दौरान काफी कम आयी है।
मार्च 11 के स्नान के लिए भी सम्बंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सभी निर्माण विभागो से सुरक्षा के दृष्टिगत निर्माण कार्यो के सुरक्षा प्रमाण पत्र लिये जा रहे हैं। स्नान पर कोविड और क्राउड कंट्रोल दोनो के लिए विभिन्न तैयारियां की गयी है। फोर्स डिप्लोयमेंट में कोरोना सुरक्षा के दृष्टिगत जवानों को प्रशिक्षित किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…


