-अपर मेला अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज का निरीक्षण किया

 हरिद्वार समाचार-अपर मेला अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11 मार्च से 27 अप्रैल तक लगने वाले नेत्र कुंभ की  व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने शिवालिक नगर में पार्क के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया।
      महाकुंभ हरिद्वार में सक्षम संस्था की ओर से नेत्रकुंभ  का आयोजन किया जाना है, जिसकी व्यवस्थाओं के लिए अपर मेला अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के आॅडिटोरियम, हाॅस्पिटल के वार्ड और गेट के नवीनीकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभागार, वार्ड, छात्रावास, कक्षों का निरीक्षण कर रंग-रोगन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि की व्यवस्थाएं यथाशीघ्र करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान सक्षम संस्थान के सचिव ललित पंत ने बताया कि नेत्रकुंभ शिविर में देश-विदेश से 200 डाक्टरों के साथ ही 400 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। शिविर में निशुल्क आॅपरेशन, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण आदि किया जाएगा।
अपर मेला अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा ने तत्पश्चात अधिकारियों के साथ शिवालिक नगर स्थित पार्क का भी निरीक्षण कर पार्क के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री दिनेश कुमार, डा. संजय गुप्ता, श्री कमल पंत, श्री सूरज गुप्ता आदि मौजूद थे

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *