एचईसी काॅलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

हरिद्वार समाचार-आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर म 72वाॅ ‘गणतंत्र दिवस‘ समारोह बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने तिरंगा फहराकर किया। उसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र्ीय सेवा योजना की स्वंयसेवी गौरी श्रीकुंज ने ‘सरस्वती वंदना‘ प्रस्तुत की। तत्पश्चात् कशीश त्यागी ने गणतंत्र दिवस की महत्ता को बताते हुए संविधान के संदर्भ में भाषण दिया। एनएसएस स्वंय सेवियों द्वारा सामाजिक सुधारों पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की उसमें भारत के नागरिकों के सवैंधानिक अधिकारों के बारे में दर्शाया गया। लघु नाटिका प्रस्तुतिकरण में तरूण, आकाश, निकीता, शुभम, गौरी श्रीकुंज, कशिश त्यागी, अक्षय व विवेक सैनी शामिल रहे। स्वंय सेवी विवेक सैनी द्वारा नेताजी श्री सुभाष चन्द्र बोस पर आधारित बहुत ही मोहक कविता पाठ किया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में संस्थान की शिक्षिका जया उप्रेती द्वारा गणतंत्र पर एक खुबसूरत कविता प्रस्तुत की गयी।
मंच संचालन श्रीमती प्रतीक्षा जैन ने किया। आयोजन के अंत में संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने सभी स्टाॅफगण व विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकाॅमनाएं दी। आयोजन के सफल संचालन में श्री उमराव सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्र्ीय सेवा योजना, प्राचार्या डा0 मौसमी गोयल, ललित जोशी, तारा सिंह, गाथा भाटी, अनु सिंह, शिखा सूरी, डा0 तृाप्ति अग्रवाल, रितु मोदी, वर्णिका नागर, दीपशिखा, शिवानी, शुभम शर्मा, सचिन शर्मा, विपिन, गौरव हटवाल आदि शामिल रहे।

 

 

Related Posts

किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

     हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *