माता नर्मदा पुरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की

हरिद्वार, 15 मार्च। निरंजनी अखाड़े की महंत महान नियुक्त की गयी साध्वी माता नर्मदा पुरी महाराज ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर साध्वी माता नर्मदा पुरी महाराज ने कहा कि माता पार्वती की तपस्थली बिल्केश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने से शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। शिव शक्ति की कृपा से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है और दुखों व कष्टों से छूटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में संत समाज की अहम भूमिका है। भक्तों को ज्ञान व अध्यात्म की प्रेरणा प्रदान करने के साथ संत महापुरूष समाज का मार्गदर्शन भी करते हैं। सभी को संतों के सानिध्य में मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। बिल्केश्वर महादेव मंदिर व बाघंबरी गद्दी प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत ओमकार पुरी कश्मीरी बापू की शिष्या माता नर्मदा पुरी तपस्वी संत हैं। उन्होंने कहा कि माता नर्मदा पुरी को महंत महान की पदवी प्रदान कर निरंजनी अखाड़े ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अखाड़े के इस फैसले से नारी समाज का सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पद ग्रहण करने के बाद माता नर्मदा पुरी महाराज भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के अपने अभियान को पुनः गति देंगी। इस अवसर पर निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत केशव पुरी, महंत राधे गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत रवि पुरी, दिगंबर गंगा गिरी आदि संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *