स्वामी कैलाशानंद गिरी ने की जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे लिखने की निंदा की

हरिद्वार, 6 दिसम्बर–  महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने जेएनयू में दीवारों पर विवादित नारे लिखने की आलोचना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का प्रयास बताया। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने जेएनयू में दीवारों पर विवादित नारे लिखने की निंदा करते हुए कहा कि जेएनयू से बड़े बड़े श्रेष्ठ विद्वान निकले हैं। लेकिन आज विवि की दीवारों पर देश को तोड़ने की बातें लिखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा तंग किया जाएगा तो वे दस हजार नागा सन्यासी जेएनयू भेज दें तो क्या होगा। लेकिन ऐसी परिस्थिति नहीं आनी चाहिए। विवाद उत्पन्न करने वालों की गतिविधियों पर लगाम लगनी चाहिए। यदि लगाम नहीं लगी तो प्रधानमंत्री को विवश होकर ऐसे लोगों के लिए व्यक्तिगत कानून बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसा कानून बनने पर उन्हें विवश होना होगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व बहुत थोड़े हैं जो देश की परंपराओं को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से एक पूरे समुदाय को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। देश का माहौल बिगाड़ रहे असामाजिक तत्वों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *