मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रा संपदा सिन्हा को सम्मानित

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रा संपदा सिन्हा को सम्मानित

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्सन विद डिसेविलिटी केटेगिरी में पूरे देश में ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में 15 वां तथा बी.एच.यू की लॉ प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली संपदा सिन्हा को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संपदा सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विकलांगता के बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर देश में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विलक्षण प्रतिभावों पर गर्व है। यह नारी शक्ति का भी सम्मान है। इस अवसर पर गोकुल संस्था की सचिव मधु मैखुरी तथा संपदा सिन्हा के पिता एस.के सिन्हा भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

    कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

    हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *