मेलाधिकारी ने अखाड़े के पदाधिकारियों से महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की

 हरिद्वार समाचार -मेलाधिकारी दीपक रावत आज बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनि अखाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेन्द्र दास जी, बाबा हठयोगी जी, श्रीमहंत कृष्णदास जी आदि से मुलाकात की।
मेलाधिकारी ने अखाड़े के पदाधिकारियों से महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। अखाड़े के पदाधिकारियों ने प्रयागराज और वृंदावन से आ रहे अखाड़े के साधु-संतों के लिए समुचित व्यवस्था करने का मेलाधिकारी से अनुरोध किया। उन्होंने मेलाधिकारी को बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे साधु-संतों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इस पर मेलाधिकारी ने समुचित व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।
 इस अवसर पर रामजी दासजी महाराज, धर्मदासजी महाराज, रामकिशोर दास शास्त्री जी महाराज, भगवान दास जी महाराज, राममनोहर दास जी महाराज, महंत प्रहलाद दास जी, महंत विष्णुदास जी, प्रमोद दास जी, प्रेम दास जी, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, वित्त नियंत्रक वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे

Related Posts

धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *