दुःखद : नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 01 की मौत, 07 घायल

दुःखद : नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 01 की मौत, 07 घायल

घाट / चमोली । चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग रविवार की सुबह सेरा नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी के किनारे जा गिरी जिससे उसमें सवार आठ लोगों में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए है। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन संख्या यूके 07 टीए 5446 रविवार की सुबह देहरादून से घाट की ओर आ रहा था। जो सेरा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें चालक लुंतरा घाट निवासी प्रकाश सिंह पुत्र भवान सिंह उम्र 30 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों में देव सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी लुंतरा (56), बीना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ल्वाणी (36), धीरेंद्र सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ल्वाणी (35), हर्षबर्धन पुत्र जयकृत सिंह निवासी लुंतरा (30), महेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ल्वाणी (38), अंशिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (11) व ऋषिका पुत्री महेंद्र सिंह निवासी लुंतरा (08) शामिल है। घटना की जानकारी मिलते हुए घाट चैकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में चल रहा है।

  • Related Posts

    धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

    कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

    हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *