अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक माह में कम से कम एक बार अपना कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य रूप से करायेंगे।

  हरिद्वार समाचार – कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार सी0 रविशंकर ने जनपद के समस्त विभागों/कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक माह में कम से कम एक बार अपना कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य रूप से करायेंगे।

यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी अपना टेस्टिंग नहीं करवाता है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध महामारी अधिनियम-1897 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

समस्त अधिकारी/कार्मिकों द्वारा पहले रैपिड एन्टिजन टेस्ट कराया जाएगा, जो आर0ए0टी0 में नेगेटिव होंगे उनको ट्रू नेट टेस्ट, जो ट्रू नेट टेस्ट में नेगेटिव नहीं होंगे उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

उक्त आदेश समस्त अधिकारी/कर्मचारी हित में पारित किये गये हैं, ताकि कार्मिक अपने स्वास्थ्य की निगरानी रखते हुए कोविड-19 टेस्ट करायेंगे ताकि समय पर चिकित्सीय उपचार सम्भव हो सके। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे

  • Related Posts

    धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

    कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

    हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *