हॉकी महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले के लिए टीमें तय: मध्य प्रदेश – हरियाणा आमने सामने, कर्नाटक का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ

हरिद्वार 

हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेल के महिला हॉकी के फाइनल में मध्य प्रदेश का सामना हरियाणा से होगा।
आज हुए सेमी फाइनल में खेल के अंत समय में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने 1-1 से बराबरी की। ऐश्वर्या दुबे ने 6 मिनट और नीलांजलि राय ने 43वे मिनट में अपनी-अपनी टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए। मध्य प्रदेश ने शूटआउट में 4-1 से मैच जीत लिया।
महिला हॉकी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से हराया। कनिका सिवाच ने 8वें मिनट में हरियाणा के लिए गोल किया और कप्तान रानी ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। झारखंड की कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने 42वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया।
पुरुषों के इवेंट में कर्नाटक ने महाराष्ट्र को शूटआउट में 5-4 से हराया। दोनों ही टीमों ने 2-2 से बराबरी पर पर मैच समाप्त किया। कर्नाटक के वेंकटेश केंचे ने 11वें मिनट में गोल किया और आदित्य लालगे ने 12वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। महाराष्ट्र के लिए गणेश मज्जी ने 44वे मिनट और भरत महालिंगप्पा कुर्ताकोटी ने 47वे मिनट में एक-एक गोल किया।
उत्तर प्रदेश ने पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को गोलों की बरसात में 5-3 से हराया। शारदा नंद तिवारी ने 9वे और 27वे मिनट में यूपी के लिए दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला , जबकि आमिर अली ने 13वे, अजीत यादव ने 22वे और केतन कुशवाह 57वे मिनट में गोल किए। पंजाब के ओम रजनेश सैनी ने 12वे मिनट में और प्रभजोत सिंह ने 32वे मिनट और 49वे मिनट में पंजाब के लिए दो गोल किए।
मैच स्कोर:
महिला सेमीफाइनल:
1.मध्य प्रदेश 1-1 (4-1SO) महाराष्ट्र
2.झारखंड 1-2 हरियाणा
पुरुष सेमीफाइनल:
1.कर्नाटक 2-2 (5-4SO) महाराष्ट्र
2.उत्तर प्रदेश 5-3 पंजाब
कल होने वाले मैच:
महिला:
ब्रॉन्ज मेडल: महाराष्ट्र बनाम झारखंड
फाइनल: मध्य प्रदेश बनाम हरियाणा
पुरुष:
ब्रॉन्ज मेडल: कर्नाटक बनाम पंजाब
फाइनल: महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *