प्रतिभागी खिलाड़ियों से मिले एसएसपी, दी बधाई

हरिद्वार

आज दिनांक 18.12.2023 को एस.एस.पी. प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा 19वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/ वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स, खो खो एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता 2023 से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा फिजिकल फिटनेस का महत्व बताते हुए पदक जीतने की बधाई देते हुए विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी अभी से जारी रखने के लिए मोटिवेट किया।

दिनांक 14.12.2023 से 40वीं वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में शुरु हुई प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार से टीम प्रभारी उ.नि. शाहिदा परवीन के नेतृत्व में 06 सदस्य ने प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर रेस में रजत पदक तथा रिले रेस व लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किये।

*हरिद्वार पुलिस के विजेता खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत है-*

1- उ.नि. (डीवीआर) दिनेश चन्द्र भट्ट- 100 मीटर रेस – सिल्वर
2- म.आरक्षी मीना कण्डवाल- 100×4 रिले रेस – ब्रॉन्ज
3- म.आरक्षी पूजा नौडियाल- 100×4 रिले रेस+ लंबी कूद – ब्रॉन्ज
4- म.आरक्षी पूनम नेगी- 100×4 रिले रेस – ब्रॉन्ज
5- म.आरक्षी कविता- 100×4 रिले रेस – ब्रॉन्ज
6- म. आरक्षी रचना- 10000 मीटर रेस – ब्रॉन्ज

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *