कोटी कालोनी टिहरी में स्व0 दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई 2022 से 30 मई 2022 तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है,

देहरादून – जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत कोटी कालोनी टिहरी में स्व0 दिनेश सिंह रावत, साहसिक खेल अकादमी में 17 मई 2022 से 30 मई 2022 तक बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अन्तर्गत वाॅटर स्पोर्टस में रुची रखने वाले जनपद देहरादून के युवाओं का चयन कर संदर्भित प्रशिक्षण दिलवाया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक युवा (युवक/युवती) क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड़ देहरादून से संदर्भित प्रशिक्षण हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। युवाओं का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त माह जून 2022 में पर्वतारोहण भारतीय रंघ, नई दिल्ली के माध्यम से गढ़वाल में अवस्थित श्रीकंठ पर्वत 6133 मीटर पर पर्वतारोहण अभियान कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त पर्वतारोहण अभियान में भाग लेने के इच्छुक Advance Mountaineering Course ‘A’ श्रेणी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गांधी रोड़ देहरादून से प्राप्त कर पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरों में भरते हुए 19 मई 2022 तक कार्यालय में जमा कर सकते है

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *