खेल महाकुम्भ-2023 के तृतीय दिवस में प्रतियागितायों का आयोजन स्पोटर््स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया

  हरिद्वार-आज जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के तृतीय दिवस में प्रतियागितायों का आयोजन स्पोटर््स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया है। जिसमे अण्डर 14 से 17 बालक/बालिका वर्ग में फुटबाल, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी।

​​बालक वर्ग में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चेतन अरोड़ा प्रथम, दिव्यांशु शर्मा द्वितीय एवं अमृतांशु तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जिज्ञासा मिश्रा प्रथम, प्रिया ठाकुर द्वितीय एवं खुशी वशिष्ठ तृतीय स्थान पर रहीं।
​​बॉयस डबल्स में आयुष्मान एवं अमृतांशु प्रथम तथा निर्मित एवं राघव कंसल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एवं फुटबॉल में रोमांचक प्रतिस्पर्धायें गतिमान रही जिसमे कल निर्णय आने की सम्भावना है।
​ ​आज सम्पादित कार्यक्रम में श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार श्रीमती शबाली गुरंग, जिला क्रीडाधिकारी, श्री मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण, श्री जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण, श्री राकेश शर्मा, श्री तन्मय वर्मा, श्री समीर, श्री सुमित, श्री दिलीप दास, श्री सत्यम, श्री तरूण, श्री कौशल दास एवं अन्य ऑफिशल तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *