खेल महाकुम्भ-2023 के 17 वें एवं अंतिम दिवस में

 14 दिसंबर,2023 हरिद्वार : जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के 17 वें एवं अंतिम दिवस में अण्डर 14, 17 एवं 19 (बालक-बालिका) आjयु वर्ग में ताईक्वांडो खेल विधा की अवशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया, जिसके आज आयोजित मैचों के परिणाम -अण्डर-17 बालिका वर्ग में आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भार वर्ग 42 से 44 कि0ग्रा0 में अनीशा भण्डारी प्रथम, पूर्वा द्वितीय, पिंकी एवं आरजू तृतीय स्थान पर रही। भार वर्ग 46 से 49 कि0ग्रा0 में सलोनी प्रथम, हिमानी द्वितीय एवं खुशी तृतीय स्थान पर रही। भार वर्ग 49 से 52 कि0ग्रा0 में निकुंज प्रथम, शुभा द्वितीय एवं सिमरन तृतीय स्थान पर रही। अण्डर-19 बालक वर्ग में भार वर्ग 50 से 54 कि0ग्रा0 में मौ0 जाकिर प्रथम, अनुराग द्वितीय एवं सुमित तृतीय स्थान पर रहे। भार वर्ग 80 से 87 कि0ग्रा0 में प्रणव सिंह नेगी प्रथम एवं प्रांजल तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। अण्डर-19 बालिका वर्ग में भार वर्ग 44 से 46 कि0ग्रा0 में वंशिका चैहान राज्य स्तर हेतु चयनित की गयी, रहे l
विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र तथा नगद पुरूष्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आसन्न लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत् जागो मतदाता जागो आदि की उद्घोषणा करते हुए मतदान अति आवश्यक विषयक सम्बोधन किया गया। इसी के साथ जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के समापन की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम में श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, श्री मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, अलिशा, रोहन एवं कृति, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, श्री समीर खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग के अवैतनिक व्यायाम प्रशिक्षक, पी0आर0डी0 स्वयंसेवक एवं अन्य आॅफिशल तथा युवा कल्याण विभाग का स्टाॅफ उपस्थित रहा। 

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *