जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 20 जनवरी, 2026*

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 20 जनवरी, 2026 को खेल महाकुम्भ-2025-26 के अन्तर्गत् मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु आयु वर्ग अण्डर-14 एवं 19 बालिका वर्ग का बयन किए जाने हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र निकट भगत सिंह चौक, रानीपुर हरिद्वार, साथ ही योगासन, तैराकी एवं कुश्ती की चयन प्रक्रिया का आयोजन योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार में कराया गया, जिसमें आयु वर्ग अण्डर-14 एवं 19 बालक एवं बालिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया, चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी, खेल महाकुम्भ-2025 मुकेश कुमार भट्ट जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक कराई गयी, बास्केटबॉल चयन प्रक्रिया में उत्तराखण्ड बास्केटबॉल उपाध्यक्ष श्री विकास तिवारी, बास्केटबॉल हरिद्वार सचिव संजय चौहान, आलोक, मनोरम, लक्ष्य, शिवम, खेल प्रशिक्षक मुद्रसीम अली (समीर) आदि उपस्थित रहें।

योगासन, तैराकी एवं कुश्ती की चयन प्रक्रिया में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादरबाद सोनू कुमार, उप क्रीडाधिकारी प्रदीप कुमार, जिला खेल समन्वयक गजेन्द्र सिंह, भरत सिंह, अक्षय कुमार, आकाश कुमार, मोहित नौटियाल, योगासन निर्णायक नेशनल जॅज योगासन विपिन नौटियाल, पूजा राठी, पदमा धीमान, अमन शर्मा, उपेन्द्र सिंह, शिवानी कोठारी, मनोज चौहान, पुलकित, अनुराग धामा, एवं खेल संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *