*हरिद्वार, 11 फरवरी 2026*

जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने अवगत कराया कि खेल विभाग उत्तराखण्ड, देहरादून के सौजन्य से एवं जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वावधान में अण्डर-17 बालक/बालिकाओं की कराटे (काता एवं कुमिते) एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 एवं 14 फरवरी, 2026 को प्रातः 09:00 बजे से योगस्थली खेल परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल, रोशनाबाद (हरिद्वार) में किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में किया जाएगा, जिसमें अण्डर-10, अण्डर-10-11, अण्डर-12-13, अण्डर-14-15 तथा अण्डर-16-17 बालक एवं बालिका वर्ग शामिल हैं। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों, खेल संस्थानों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कराटे खेल को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। विजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की प्रति एवं दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *