भारतीय टीम पैरा ओलम्पिक शूटिंग कोच सुभाष राणा का किया सम्मान

  हरिद्वार समाचार– 29/10/2021 को क्रीड़ा भारती एवं देवभूमि शूटिंग ट्रैनिंग अकेडमी द्वारा टोक्यो पैराओलम्पिक 2021 मे पहली बार भारतीय शूटिंग कोच सुभाष राणा के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाँच पदक जीतने पर कोच सुभाष राणा का स्वागत कर सम्मान किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरनन्द जी महाराज ने  पैरा ओलम्पिक शूटिंग कोच सुभाष राणा जी कि प्रशंसा की तथा बताया कि शूटिंग स्पोर्ट्स में भारत ने जो स्वर्ण पदक जीते है उससे विश्व में भारत का परचम लहरा है इसके लिए में सुभाष राणा  एवं उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ |
सुभाष राणा ने बताया कि भारतीय युवाओं के लिए सब कुछ संभव है बस उन्होंने अपने अंदर का टैलेंट पहचानना होगा |
क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष गगन पाहवा एवं देवभूमि शूटिंग अकेडमी कोच योगेंद्र यादव ने कोच सुभाष राणा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं बधाई दी |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा, क्रीडा भारती प्रांत सहमंत्री शौरवीर सिंह राणा, अविनाश चंद्र ओहरी, महेश गौड़, प्रमोद शर्मा, नरेश जैनर, विक्रांत पाहवा रामा शंकर, ट्रैनिंग अकेडमी के छात्र अथर्व चौहान, आकर्षित, जतिन विवेक, सुमित, देव, तन्मय, तनिश राठी , काव्यांश आदि उपस्थित रहे

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *